गुरुग्राम, 16 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
महंगाई और गैस संकट को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरा, आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग
(कांग्रेस विरोध प्रदर्शन )गुरुग्राम में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में सिलेंडर को घोड़ी पर रखकर उसकी ‘बारात’ निकाली और बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई के खिलाफ रोष जताया।
प्रदर्शन अग्रवाल धर्मशाला चौक और सोहना चौक के पास किया गया, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक इकट्ठा हुए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि गैस आपूर्ति में गड़बड़ी के कारण आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है
अंतरराष्ट्रीय हालात का असर – सीमा पाहुजा
कांग्रेस की पूर्व पार्षद सीमा पाहुजा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध जैसे माहौल के चलते देश के कई हिस्सों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी देखी जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

युद्ध के बाद बढ़ी सिलेंडरों की कमी – पंकज डावर
कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद से गैस सिलेंडरों की उपलब्धता प्रभावित हुई है। कई जगह लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जहां कुछ स्थानों पर सिलेंडर उपलब्ध हैं, वहां उनकी कीमतों में करीब 150 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर गुरुग्राम में प्रदर्शन किया और बढ़ती महंगाई तथा गैस संकट को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
