ऑनलाइन गैस सिलिंडर बुकिंग में हो रही दिक्कत लोग परेशान

गैस सिलिंडर

Nishi Kashyap
2 Min Read

क्राईम आवाज इंडिया/कालका सुनील दत्त

(गैस सिलिंडर )कालका शहर में ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक करवाने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह फोन के माध्यम से गैस सिलिंडर बुक करवाने की बहुत कोशिश कर रहे हैं लेकिन बुक नहीं हो पा रहा है।

ऑनलाइन बुकिंग न होने के चलते लोग गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। अशोक कुमार भट्ट ने बताया कि गैस सिलिंडर की डिलीवरी के बीस दिन बाद वह सिलेंडर बुक करवाने के लिए जब फोन से ऑनलाइन बुकिंग वाले नंबर पर कॉल करते हैं तो कोई आवाज नहीं आती है और फोन कट जाता है। वहीं मदन लाल कश्यप ने बताया कि सिलिंडर की डिलीवरी के 25 दिन पूरे होने के बावूजद ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक करवाने के लिए फोन कर रहा हूं लेकिन दूसरी ओर से आवाज ही नहीं आ रही है। (गैस सिलिंडर )

सर्वर डाउन होने की वजह से समस्या आ रही है। लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नही है। अफवाहों को नजरअंदाज करें, किसी प्रकार का अनावश्यक सिलिंडरों का भंडारण न करें।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *