उपायुक्त सतपाल शर्मा ने जिलावासियों से की जरूरी अपील

Nishi Kashyap
2 Min Read

पंचकूला, 27 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर

उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में जिला के लोगों की समस्याओं का सभी अधिकारी टीम के रूप (उपायुक्त सतपाल शर्मा) में कार्य कर जल्द से जल्द समाधान कर रहे हैं।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिले में सोमवार व वीरवार को कार्यदिवस के दिन प्रातः 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। उन्होने बताया कि समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं की मुख्यमंत्री स्वयं मानिटरिंग करते हैं और समाधान शिविर से जुडते भी हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को गंभीरता से लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त सतपाल शर्मा ने सभी अधिकारियों को दिए निर्देश

उपायुक्त ने जिलावासियों से समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याएं रखकर उनका जल्द से जल्द समाधान करवाने की अपील की ।उपायुक्त सतपाल शर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आई जिलावासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर व तय समय सीमा में समाधान करें।

प्रवक्ता: अभिनव शर्मा

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *