उपायुक्त ने दो दिवसीय जनगणना-2027 प्रशिक्षण कार्यशाला का किया शुभारंभ

पहली बार डिजिटल मोड में होगी जनगणना

Nishi Kashyap
3 Min Read

पंचकुला, 12 मार्च 2026 | आवाज इंडिया टुडे

दो दिवसीय जनगणना

अभिनव शर्मा: (दो दिवसीय जनगणना)उपायुक्त एवं मुख्य जिला जनगणना अधिकारी सतपाल शर्मा ने जनगणना-2027 को डिजिटल मोड में सफलतापूर्वक पूरा करवाने के उद्देश्य से आज सेक्टर-1 स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में तहसीलदारों व शहरी निकायों के अधिकारियों की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया।

पहली बार डिजिटल मोड में होगी जनगणना

उपायुक्त सतपाल शर्मा ने अधिकारियों को गंभीरता से जनगणना-2027 का प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। (दो दिवसीय जनगणना)उन्होंने बताया कि पहली बार जनगणना में डिजिटल उपकरणों का उपयोग किया जाएगा, इसलिए सभी अधिकारी तकनीकी पहलुओं की जानकारी गंभीरता से लें।

अधिकारियों को कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के निर्देश

उन्होंने कहा कि तहसीलदार व नगर निकायों के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारियों को समय रहते प्रशिक्षित करें और यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी डिजिटल एप्लिकेशन (दो दिवसीय जनगणना)तथा निर्धारित प्रक्रिया से भली-भांति परिचित हो।

पहली बार होगी स्व-गणना की शुरुआत

उन्होंने बताया कि जनगणना में पहली बार स्वगणना (Self Enumeration) की शुरुआत भी की जाएगी। आजादी के बाद जनगणना-2027 आठवीं जनगणना होगी।

दो चरणों में होगी जनगणना प्रक्रिया

उपायुक्त ने बताया कि जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) और दूसरा चरण जनसंख्या गणना होगा।

जिला स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स की वर्कशॉप

उन्होंने बताया कि 19 से 21 मार्च तक जिला स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स की वर्कशॉप आयोजित की जाएगी, जिसमें मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं 24 मार्च को चार्ज ऑफिसर की ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित की जाएगी।

पीपीटी के माध्यम से दी विस्तृत जानकारी

संयुक्त निदेशक जनगणना निदेशालय हरियाणा लक्ष्मण सिंह ने पीपीटी के माध्यम से जनगणना कार्य से जुड़ी जानकारी विस्तार से दी। इस अवसर पर नगराधीश एवं अतिरिक्त मुख्य जिला जनगणना अधिकारी जागृति और जिला जनगणना अधिकारी मधु भी उपस्थित रहीं।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *