ईद: सिंघा देवी नयागांव की अकशा मस्जिद में हिंदू ,मुस्लिम ,सिख और ईसाई एकता की मिसाल देकर मनाया ईद का त्योहार

Nishi Kashyap
2 Min Read

न्यू- चंडीगढ,23 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

एकता की मिसाल देकर मनाया गया ईद का त्योहार

जे के बत्ता: (ईद )21 मार्च 2026 को नयागांव में ईद-उल-फितर का त्योहार सांप्रदायिक सौहार्द, एकता और भाईचारे के साथ मनाया गया। नवागांव में हिन्दू ,मुस्लिम ,सिख और ईसाई की एकता की मिसाल देखने को मिली आज ईद उल फित्तर के मोके पर नये पुल के पास सिंघा देवी कलोनी नयागांव की अकशा मस्जिद ओर से एकता भाईचारे का संदेश देते हुए ईद का त्योहार सभी र्धमो के लोगो के साथ बड़ी ही श्रद्धा भावना के साथ ऐक दुसरे के गले- मिल कर ईद के त्योहार की मुबारकबाद दे कर मनाया गया।

एकता व प्रेम की भावना बनी मिसाल (ईद)

सबसे पहले खुदा का शुक्राना करते हुए नमाज अदा की गई । बाद में संसार के भले तथा सुख-शांति के लिए दुआ अदा की गई। फिर सभी ने मिल कर मिठी खीर का लंगर नर्विमाण नाडा पुल के मेन रोड पर लगाया जिसे लगभग 2000 से अधिक राहगिर व सर्व र्धमों के लोगो ने ग्रहण किया । नयागांव के लोगो में ऐसी एकता व प्रेम की भावना एक मिसाल बन गई है।

मुस्लिम समुदाय ने नमाज अदा की, जहाँ अन्य धर्मों के लोगों ने भी शिरकत कर एकता की मिसाल पेश की, आपसी गले मिलकर शुभकामनाएं दीं और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत किया। यह त्योहार आत्म-संयम, दान और वंचितों के प्रति करुणा का संदेश देता है। इस पावन अवसर पर अमन-चैन और विश्व शांति के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *