जालंधर:America record visa. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने भारतीयों के साथ संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से पिछले साल 140,000 से अधिक भारतीय छात्रों को वीजा जारी किया था। इसके साथ ही अमेरिकी प्रशासन वीजा इंटरव्यू के लिए वेटिंग पीरियड को कम करने के लिए भी कई कदम उठा रहा है। वीजा सेवाओं के लिए उप सहायक सचिव जूली स्टफट ने एक मीडिया को इंटरव्यू में कहा कि भारत में अमेरिकी मिशन ने यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया है कि विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू होने से पहले इंटरव्यूज ले लिया जाए।
America record visa in Punjab 2023
उम्मीद से 20 लाख ज्यादा वीजा जारी
उप सहायक विदेश मंत्री ने कहा कि इस साल अमेरिका ने भारत से आने वाली मांगों को पूरा करने के लिए अथक प्रयास किए। इस वर्ष उन्होंने भारत में जो किया है उस पर उन्हें वास्तव में गर्व है। उनका मानना है कि इतिहास में पहली बार, उन्होंने भारत में 10 लाख वीजा जारी करने का लक्ष्य रखा और न केवल इसे हासिल किया, बल्कि कई महीने पहले ही इसे पूरा कर लिया। स्टफट ने कहा कि इस साल भारत से अमेरिका आने वाले श्रमिकों, चालक दल के सदस्यों और छात्रों के लिए रिकॉर्ड संख्या में आवेदन आए हैं।
उन्होंने कहा कि अमेरिका वीजा के लिए इंटरव्यू हेतु प्रतीक्षा अवधि को कम करने के लिए कदम उठा रहा है। देश ने इस साल अब तक एक करोड़ से अधिक वीजा जारी किए हैं, जो उनकी अपेक्षा से 20 लाख से ज्यादा हैं। उनके विदेशी मिशनों के लिए अब तक की सबसे बड़ी वीजा संख्या है। 2024 के लिए वेटिंग पीरियड को कम करने के लिए अमेरिका अभी भी कड़ी मेहनत कर रहा है।

Read more News about America record visa