अन्नदाताओं को इस समय करनी चाहिए फसलों की सिंचाई, कृषि अधिकारी ने किसानों को दी ये सलाह

Nishi Kashyap
3 Min Read

13 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर, तापमान में आएगी गिरावट

(कृषि )Haryana में कल से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। Chaudhary Charan Singh Haryana Agricultural University के मौसम वैज्ञानिक Chandrashekhar Dagar ने बताया कि 17 मार्च तक प्रदेश के (कृषि )अधिकतर इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में कमी आएगी।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वर्तमान में प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जबकि दक्षिण हरियाणा में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिला है। मौसम में बदलाव आने से किसानों को कुछ राहत मिल सकती है।

गेहूं की फसल के लिए हल्की सिंचाई की सलाह

कृषि अधिकारी Arun Yadav ने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि गेहूं की फसल में हल्की सिंचाई जरूर करें। इस समय गेहूं में दाने बनने की प्रक्रिया चल रही है, इसलिए फसल को पर्याप्त नमी की जरूरत होती है।

उन्होंने बताया कि सिंचाई करने से गेहूं के दानों का आकार बेहतर बनता है (कृषि ) और बढ़ते तापमान के बीच भी नमी फसल को सुरक्षित रखने में मदद करती है।

दोपहर के समय करें सिंचाई

कृषि विभाग के अनुसार फसल अब पकने की अवस्था में है और (कृषि ) अप्रैल के महीने में कटाई भी शुरू हो जाती है, इसलिए ज्यादा नुकसान की आशंका नहीं है।

किसानों को सलाह दी गई है कि हल्की सिंचाई दोपहर 11 बजे से 2 बजे के बीच करें। इसके अलावा यदि किसान 2 किलो पोटेशियम नाइट्रेट को 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ स्प्रे करते हैं, तो यह फसल के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *