अनोखा चोर- अपाहिज होने का नाटक या मजबूरी? कार में खास सिस्टम लगाकर वारदातों को देता था अंजाम

Nishi Kashyap
3 Min Read

बठिंडा, 10 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

गिरफ्तार हुआ अनोखा चोर

(जगसीर भुल्लर): कहते हैं कि अपराधी कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून के हाथ आखिरकार उस तक पहुंच ही जाते हैं। बठिंडा पुलिस ने एक ऐसे अनोखे चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिसे देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता था कि वह चोरी की (अनोखा चोर) वारदातों का मास्टरमाइंड हो सकता है। (अनोखा चोर) यह आरोपी दोनों पैरों से अपाहिज है और व्हीलचेयर का इस्तेमाल करता है, लेकिन उसने अपनी कार में ऐसा खास जुगाड़ लगाया हुआ था कि वह हाथों से ही गियर और एक्सेलरेटर को कंट्रोल करके वारदातों को अंजाम देता था।

पुलिस ने बताया पूरा मामला

मामला मॉडल टाउन फेज-1 से सामने आया, जहां हरजिंदर सिंह नामक व्यक्ति का ऑटो उसके घर के बाहर से चोरी हो गया था। थाना सिविल लाइन के एसएचओ रविंदर सिंह ने बताया कि जब पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो हैरान कर देने वाला दृश्य सामने आया।(अनोखा चोर) फुटेज में दिखाई दिया कि एक कार के पीछे हुक लगाकर ऑटो को बेखौफ तरीके से खींचकर ले जाया जा रहा था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने गोनियाना मंडी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अपराधी पर नशा तस्करी के तीन मामले पहले से दर्ज

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया युवक कोई नया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के तीन मामले दर्ज हैं। आरोपी ने अपनी कार को अपाहिज होने के बावजूद खुद चलाने के लिए खास तौर पर मॉडिफाई किया हुआ था। (अनोखा चोर) वारदात के समय वह खुद ड्राइविंग सीट पर बैठा होता था और उसके साथी ऑटो को कार के साथ जोड़ने में मदद करते थे।

पुलिस के मुताबिक इस वारदात में दो और युवक भी शामिल थे, जो फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने अब तक कितनी और चोरियां की हैं। (अनोखा चोर) पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *